शादी के दिन एक अटैची की तरफ इशारा करती नवविवाहित दुल्हन ने अपने पति से वादा लिया था कि वह उस अटैची को कभी नहीं खोलेंगे।
उसके पति ने भी उससे वादा किया कि वह बिना उसके परमिशन के उस अटैची को कभी नहीं खोलेगा।
शादी के पचासवें साल में,
जब पत्नी बिस्तर पर ज़िंदगी की आखरी साँसे ले रही थी तो पति ने अपनी पत्नी को उस अटैची की याद दिला दी।
पत्नी बोली: अब इस अटैची का राज़ खोलने का वक़्त आ गया हैं,
अब आप इस अटैची को खोल सकते हो।
पति ने जब अटैची को खोला तो उससे दो गुड़िया और एक लाख रुपए बाहर निकलें।
۔
पति ने पूछा तो पत्नी बोली,
"मेरी माँ ने मुझे सफल शादी का राज़ दिया,
उसने सलाह दी कि गुस्सा पीना बहुत अच्छा हैं।
माँ ने मुझे ये तरीका बताया कि जब भी उसे अपने पति की किसी गलत बात पर ग़ुस्सा आये तो पति पर गुस्सा होने के बजाय एक गुड़िया सिल लिया करना।
इसलिए जब भी तुम्हारे बारे में किसी गलत बात पर ग़ुस्सा आता तो मैं एक गुड़िया सी लिया करती थी,
पति दो गुड़ियों को देखकर बहुत खुश हुआ कि उसने अपनी पत्नी को कितना खुश रखा हुआ हैं,
सफल दाम्पत्य जीवन के पचास वर्ष पूरे होने के बाद उसकी पत्नी ने सिर्फ दो गुड़िया बनाई।
जिज्ञासा में पति ने अटैची में रखें करीब एक लाख रुपए के बारे में पूछा तो पत्नी बोली,
"मैंने ये एक लाख रुपए गुडिया बेचकर इकठ्ठा किए हैं"
इतना सुनते ही पति को अपनी सभी गलतियों का एहसास हुआ और उसने अपनी पत्नी से सिर झुकाते हुए माफी मांगी।
पत्नी का दिल इतना बड़ा था कि उसने माफ कर दिया।
Note:- जीवन की खुशियों के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को प्यार, विश्वास और समझदारी के धागों से मजबूत बनाना पड़ता हैं,
छोटी-छोटी बातें इग्नोर करनी होती हैं,
मुश्किल वक्त के समय में एक-दूसरे का सहारा बनना पड़ता हैं।
पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता हैं।
पति पत्नी के रिश्ते में विश्वास होना चाहिए
आपस में एक दूसरे के प्रति होने वाले विश्वास को कभी न डगमगाने दे,
पति पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति सम्मान होना जरुरी हैं,
पति-पत्नी के रिश्ते में क्रोध और घमंड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए,
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समय दे,
एक दूसरे की इच्छाओं का आदर करे,
एक दूसरे की भावनाओं को समझे,
एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को कभी कम न होने दे,
हमेशा मिलजुल कर अपने प्यार को बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ खास करना चाहिए,
सबसे अहम बात दोनों को अपनी जिंदगी में एक दूसरे को बराबर समझना चाहिए!
On the wedding day, the newly wedded bride, pointing to a briefcase, had taken a promise from her husband that he would never open that briefcase.
Her husband also promised her that he would never open the briefcase without her permission.
In the fiftieth year of marriage,
When the wife was taking her last breath on the bed, the husband reminded his wife of that briefcase.
Wife said: Now the time has come to reveal the secret of this briefcase,
Now you can open this briefcase.
When the husband opened the briefcase, two dolls and one lakh rupees came out of it.
,
When the husband asked, the wife said,
"My mother gave me the secret of a successful marriage,
He advised that drinking anger is very good.
Mother told me this method that whenever she gets angry on something wrong done by her husband, instead of getting angry on her husband, she should sew a doll.
That's why whenever I got angry about something wrong about you, I used to take a doll,
The husband was overjoyed to see the two dolls, how happy he had kept his wife,
After completing fifty years of successful married life, his wife made only two dolls.
In curiosity, the husband asked about one lakh rupees kept in the briefcase, then the wife said,
"I have collected this one lakh rupees by selling dolls"
On hearing this, the husband realized all his mistakes and bowed his head and apologized to his wife.
The wife's heart was so big that she forgave.
Note:- For the happiness of life, the relationship between husband and wife has to be strengthened with the threads of love, trust and understanding.
Small things have to be ignored,
In times of difficulty, we have to support each other.
The relationship between husband and wife is the most special relationship in this world.
There should be trust in the relationship between husband and wife.
Never let the trust you have in each other waver,
It is necessary to have respect for each other in the relationship between husband and wife.
There should be no place for anger and pride in the relationship between husband and wife.
Give time to each other to strengthen the relationship between husband and wife.
Respect each other's wishes
understand each other's feelings,
Never let your love for each other diminish,
Always do something special to increase your love together.
The most important thing is that both should consider each other as equal in their life.

